आज 17 नवंबर शाम 6 बजे भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अपर कलेक्टर (एडीएम) पुरुषोत्तम कुमार को कर्मचारी एवं श्रमिकों की 47 प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। यह मांगें लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान से जुड़ी हैं। जिला मंत्री प्रबल पवार ने बताया कि संघ प्रदेश के संगठित और असंगठित क्षेत्र के कई वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है।