छतरपुर नगर: झंझन देवी मंदिर के जंगल में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार
ओरछा रोड थाना क्षेत्र स्थित झंझन देवी मंदिर के जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 हाईप्रोफाइल जुआरियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रजत सकलेचा ने सोमवार की दोपहर 3 बजे बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय तीन थानों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 14 वाहन जब्त किए गए, जबकि मौके से 87,300 रुपये नकद बरामद हुए।