मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के ग्राम पड़ाली के समीप इंदौर इच्छापुर हायवे पर बीती रात करीब साढ़े आठ बजे इंदौर की ओर से बड़वाह आ रही एक मारुति वेन मे अचानक आग लग गई। वाहन मे सवार बड़वाह निवासी विश्वनाथ गंगसार ने वाहन में धुआं निकलते देख तुरंत वाहन को रोक कर कूदकर अपनी जान बचाई।और उसके बाद हायवे पर वह देखते ही देखते जलकर खाक हो गई।