तालबेहट: रारा गांव में शौचक्रिया के लिए निकली महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुई मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
तालबेहट क्षेत्र के रारा में घर से शौचक्रिया के लिए निकली महिला अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई,जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, मामले में कारवाई जारी है।