जशपुर: जशपुर में सरहुल परब पर आदिवासी संस्कृति की झलक, रैली और सामूहिक नृत्य से गूंजा दीपू बगीचा
जशपुरनगर में खददी सरहुल परब (धरती पूजा) के अवसर पर भव्य रैली निकालकर दीपू बगीचा में पारंपरिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदर्शन किया। रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम में ढोलक की थाप और डीजे की धुन पर लोग एक-दूसरे का हाथ थामकर सामूहिक