सिधवलिया: सरेया पहाड़ गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, चार घायल; अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सररेया पहाड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।