फिरोज़ाबाद: तिलक इंटर कॉलेज पर फ़िरोजाबाद विंटर महोत्सव में बच्चों ने अपने अभिभावकों संग झूलों में दिखाया उत्साह, उमड़े दर्शक
तिलक इंटर कॉलेज पर जारी फ़िरोजाबाद विंटर महोत्सव में रविवार का दिन बच्चों के नाम रहा। रविवार रात नौ बजे करीबन ज्यादातर शहर के बच्चे अपने अभिभावकों संग आये और आयोजन स्थल पर झूलों में काफी उत्साह दिखाया। आयोजन देखने को सैकड़ो लोग उमड़ पड़े। जिसमें आसमानी झूले, नाव झूला व अन्य कई तरह के झूलों पर बच्चो का काफी उत्साह नजर आया। आयोजक गगन कठेरिया ने जानकारी दी।