गिरिडीह: भारत दर्शन के लिए 11 मई को झारसुगुडा स्टेशन से IRCTC की भारत गौरव यात्रा ट्रेन रवाना होगी
भारत दर्शन को लेकर इंडियन रेलव की आईआरसीटीसी के तत्वावधान में आगामी 11 मई को झारसुगुडा स्टेशन से भारत गौरव यात्रा ट्रेन रवाना होगी। इसको लेकर बुधवार को 11 बजे बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की गई।यह ट्रेन यात्रियों को भारत वर्ष के प्रमुख सभी ज्योतिर्लिंगों सहित अन्य दार्शनिक स्थलों के दर्शन पर ले जाएगी।