गुरुवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना बमनौरा में अक्टूबर माह में दर्ज गुम बालिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिका को महाराष्ट्र के पुणे से दस्तयाब किया है। मामले में विधिवत कार्रवाई जारी है। बमनौरा पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अब तक महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से कुल 9 नाबालिगों को बरामद किया है।