बरकागाँव: एसआईआर को लेकर बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में राजनीतिक दलों के साथ की गई बैठक
प्रखंड सभागार भवन में अंचल अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर राजनीतिक भारतीय जनता पार्टी ,झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी , कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक में सभी दलों के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर से सुझाव दिया एवं उसे धरातल पर उतारने की सुझाव दी गई ।