डंगराहा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत दालकोला चेकपोस्ट पर गुरुवार को एक्साइज विभाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने वाहन जांच के दौरान बंगाल से बिहार की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर को धर दबोचा। जांच के क्रम में जब मोटरसाइकिल की बारीकी से तलाशी ली गई, तो तेल टैंक के अंदर विशेष रूप से बनाया गया गुप्त तहखाना मिला, जिसमें अवैध शराब छिपाई गई थी।