सहदेई बुजुर्ग: सहदेई थाना पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सहदेई थाना की पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में बुधवार को दिन के करीब 3 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि सहदेई थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पोहियार गांव निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र मनतीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।