सहदेई बुजुर्ग: देसरी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नायगांव से 197.340 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कार जब्त की
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देसरी थाना क्षेत्र के नायगांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 197.340 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार को जब्त किया है।इस संबंध में मंगलवार को दिन के करीब 2 बजे दी गई जानकारी में बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।बताया गया कि इसमें संलिप्त शराब तस्करों की पहचान कर ली गई है ।