समस्तीपुर: उजियारपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में चाची के दाह संस्कार में जा रहे भतीजे की मौत
समस्तीपुर के उजियारपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाची के दाह संस्कार में जा रहे भतीजे की मौत हो गई। घटना रायपुर पंचायत स्थित विदेही हाईस्कूल के पास हुई, जहां आमने-सामने दो बाइक की टक्कर हादसे में 45 वर्षीय राजकुमार सहनी उर्फ भीम सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।