मोदीनगर: नगर पालिका द्वारा मोदीनगर की राजचोपला का सोंदर्यकरण कराया गया। पेड़ पौधों से लेकर साफ सफाई की।
बदहाल स्थिति में पड़े हुए दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित मोदीनगर की राज चौपला का मोदीनगर नगर पालिका ने सौंदर्यकरण कराया। नगर पालिका ने राज चौपला पर साफ सफाई करा कर पेड़ पौधे लगाए। चौपाल पर लगी लाइट रात के समय जगमगाती है। लंबे समय से लोग चौपाल के सौंदर्य करण की मांग कर रहे थे।