मोदीनगर: मोदीनगर की नवाब विहार कॉलोनी में रंजिश के चलते साइकिल सवार पिता पुत्री पर दबंगों ने किया हमला। अस्पताल में भर्ती कराया
नवाब विहार कॉलोनी में जय सिंह परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि विवाद के चलते कई बार मारपीट हुई है। वह अपनी 10 साल की बेटी मेघा के साथ साइकिल से जा रहे थे। इस बीच पड़ोसी अपने साथियों के साथ सड़क पर खड़े थे। आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अरुण, अर्जुन और गोविंद पर रिपोर्ट दर्ज की।