मोदीनगर: मुरादनगर विधायक ने आशा एक विश्वास संस्था द्वारा आयोजित हेल्थ शिविर का उद्घाटन चौधरी भवन कवि नगर में किया।
भारतीय जनता पार्टी के मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने रिबन काटकर कवि नगर स्थित चौधरी भवन में आयोजित हेल्थ सीवर का उद्घाटन किया। यह हेल्थ शिविर आशा एक विश्वास संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हेल्थ शिविर में आसपास के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। सीवर में डॉक्टर की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।