अनूपगढ़: अनूपगढ़ के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में बैठक का हुआ आयोजन
अनूपगढ़ की भारत विकास परिषद के द्वारा सोमवार 15 जनवरी को अग्रवाल धर्मशाला में सरल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान विशाल आयुर्वेदिक काढा,रक्तदान शिविर और पौधा वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। विशाल आयुर्वेदिक काढा शिविर को लेकर आज परिषद के पदाधिकारियो के द्वारा अनूपगढ़ आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉक्टर सीमा चौहान से बैठक कर कार्यक्रम के रूपरेखा तय की गई।