गोपालपुर: डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, छात्रों का आंदोलन तेज
तेजनारायण उच्च विद्यालय, रंगरा से प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय, तीनटंगा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया और मृदुल शर्मा लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और ग्रामीण पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देते र