थाना मगोरा के ऊंचा गांव स्थित कुदरवान में शमशान की भूमि पर दबंगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है देर रात अज्ञात लोगों ने शमशान में तोड़फोड़ की और हो रहे निर्माण को बंद कर दिया इसकी शिकायत लेकर शनिवार को अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के संरक्षण एवं ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई कहा दबंग जमीन पर कब्जा का प्रयास कर रहे हैं