बालोद: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गुजरा का, दूसरे की पहचान नहीं; पुलिस ने तस्वीर जारी कर की अपील—फोटो देखकर पहचानें
Balod, Balod | Apr 23, 2026 नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद अब दूसरे मृतक की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने अज्ञात युवक की तस्वीर जारी कर आम लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की है। जानकारी के मुताबिक बालोद थाना क्षेत्र के जमहिटोल प्लाजा और गुजरा गांव के बीच की है।