बालाघाट: जिला अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सांसद व विधायक ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
जिले में 28 जून रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला चिकित्सालय से किया गया। बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी, विधायक अनुभा मुंजारे तथा मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य मौसम हरिनखेड़े ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग