चकाई: चकाई में कलश यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, सात दिवसीय भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Chakai, Jamui | Oct 29, 2025 चकाई प्रखंड के चकाई बाजार में बुधवार को दो बजे एकादशी कार्तिक उद्यापन के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। इस आयोजन के तहत एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में चकाई बाजार की 51 कन्याएं और महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में सजधज कर शामिल हुईं। वे माथे पर कलश लेकर नावा आहार के छठ घाट पहुंचीं। देवघर से आए विद्वान पंडित करुणा