चकाई: चकाई में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्पित किया पहला अर्घ्य
Chakai, Jamui | Oct 27, 2025 चकाई प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम चार बजे छठ व्रतियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ डूबते हुए भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान प्रखंड के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचीं और पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी त