कटनी ग्रामीण: लखापतेरी हाईवे चाकूबाजी कांड, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, निवार पुलिस को मिली सफलता, एक की तलाश
कटनी थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार क्षेत्र के ग्राम लखापतेरी हाईवे पर चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।