बहराइच: मधवापुर में शौच के लिए गए किशोर पर जंगली जानवर ने किया हमला, इलाज जारी
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवापुर में शुक्रवार को शौच के लिए गए किशोर पर अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां बहराइच अस्पताल में इलाज जारी है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।