भिंड नगर: पुरानी बस्ती वार्ड 20 में टूटी बिजली लाइन बनी जानलेवा, करंट लगने से गाय की मौत, वीडियो वायरल
भिंड। शहर की पुरानी बस्ती स्थित वार्ड क्रमांक 20 में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बिजली की लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। लाइन में करंट प्रवाहित होने के कारण एक गाय उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय नागरिकों के अनुसार, बिजली लाइन टूटकर काफी देर से जमीन पर पड़ी हुई है। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी दे दी गई है