मऊरानीपुर: कटेरा में शोक की लहर: हार्ट अटैक से नगर पंचायत कर्मी देवेन्द्र विरा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कटेरा कस्बे के नगर पंचायत कर्मी देवेन्द्र विरा की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुबह टहलकर घर लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजन उन्हें झांसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।