हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डिण्डीर पंचायत अंतर्गत रायपुर बंधवा गांव के भूमिहीन परिवार के सदस्यों के बीच वासिगत पर्चा दिया गया। सीओ कौशल्या कुमारी ने कहा राजस्व कर्मचारी द्वारा जमीन की खोज कराया और वासिगत पर्चा आवास बनाने के लिए 3 - 3 डीसमील जमीन एगारह सदस्यों को दिया गया।