सीतापुर: विजय लक्ष्मी नगर में घर में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से हुआ जोरदार धमाका
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के विजयलक्ष्मी नगर मोहल्ले में शनिवार की शाम को घर में खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर फट जाने से जोरदार धमाका हो गया धमाके की चपेट में आकर 13 वर्ष की किशोरी पूरी तरह से जख्मी हो गई थी घायल हुई किशोरी को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।