बिजली विभाग के द्वारा मेंटेनेंस के लिए लिया गया शटडाउन भारी पड़ गया। शटडाउन के दौरान चोरों ने करीब पांच किलोमीटर 33 केवी हाईटेंशन तार काटकर चोरी कर लिया। इस घटना से बिजली विभाग को लगभग 9.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता रामप्रसाद महतो ने उंटारी रोड थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।