मुरैना नगर: चारे के विवाद में गांव दहला, लाठी-डंडे चले, पथराव और फायरिंग हुई, थाने से निराश पीड़ित परिवार पहुंचा आजाक थाने
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के राजाराम के पुरा गांव में आज गुरुवार सुबह चारे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बुढ़ावली गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला, पथराव व फायरिंग की। घटना में 2 पुरुष, 2 महिलाएं व एक विकलांग बच्चा घायल हुए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जौरा व मुरैना आजाक थाने गुरुवार शाम पहुंचा जहाँ भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।