पटेरा: बमनी गांव के पास यात्री बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल, कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई घटना
Patera, Damoh | Apr 16, 2026 दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर बमनी गांव के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई,हादसे में यात्री बस में सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हुए जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया,आज गुरुवार सुबह 8 बजे घटना की सूचना पर कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेंश पांडे स्टाफ के साथ मौके पर पँहुचे,बताया जा रहा भोपाल से कटनी जा रही ॐ साईं राम ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।