दुर्ग: दुर्ग शहर से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट का निष्पादन हेतु उरला में प्लांट की स्थापना का कार्य प्रारंभ।
Durg, Durg | Mar 16, 2024 नगर पालिक निगम दुर्ग शहर से प्रतिदिन 120-125 टन ठोस अपशिष्ट उत्पादित होता है जिसमें से निगम में स्थित 10 SLRM सेंटर से प्रतिदिन 35-40 टन का निष्पादन के उपरांत शेष 80-85 टन ठोस अपशिष्ट के निष्पादन हेतु नगर निगम दुर्ग की महापौर परिषद एवं सामान्य सभा द्वारा पारित संकल्प अनुसार प्लांट की स्थापना होगी।