भुवाड़ी निवासी दो बच्चों की मां और बीमार महिला की भूलवश कीटनाशक दवा पीने से मृत्यु हो गई। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि सुंदर धाणक निवासी भुवाड़ी ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी शादी सन 2000 में मंजू रानी धाणक निवासी धुलकोट थाना सिवानी जिला भिवानी के साथ हुई थी।जो बीमार थी, जिसकी भूलवश कीटनाशक दवा पीने से दो दिन उपचार के बाद अस्पताल में मौत हो गई।