कटनी ग्रामीण: सिमरा गांव के कुएं में फंसा सियार, वन विभाग बना जीवनदाता!
कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिमरा गाँव में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सियार अचानक गांव के कुएं में गिर गया। कुएं से आवाजें सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि सियार बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।