डुण्डा के माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन परिसर में "ड्रग्स से दूरी, खेल से दोस्ती" नाम का नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और नैतिकता से जुड़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में नशामुक्ति के गीत भी सुनाए गए।