दिनारा: दिनारा में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक आलोक कुमार सिंह ने सुनीं समस्याएं
Dinara, Rohtas | Mar 30, 2026 दिनारा स्थित सिद्धि विनायक बैंक्वेट हॉल कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर विधायक ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।