मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसी क्रम में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने आज रविवार शाम 08:30 के आसपास जसरा बाईपास के पास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।