इटाढ़ी प्रखंड में इस वर्ष बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती की तैयारी शुरू हो गई है। जिला कृषि कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 15598.5 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की जाएगी। वहीं किसानों ने गेंहू बुवाई को लेकर खेतों की जुताई, पाटा चलाने और बीज उपचार की प्रक्रिया तेज कर दी है।किसानों को प्रमाणित बीज, उर्वरक उपलब्ध कराई जा रही है।