जांजगीर: पोड़ी गांव के दिलेश्वर साहू को पीएम आवास से मिला सम्मान और आत्मविश्वास
जांजगीर-चांपा शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में ठोस बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) इसका एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के घर का सपना साकार करने का अवसर दिया है। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पोड़ी निवासी दिलेश्वर प्रसाद साहू की।