बास्तानार: मांदर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित, छग पिछड़ा वर्ग संघ ने स्कूली बच्चों को बांटे स्टेशनरी कीट
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर के द्वारा बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम मांदर में आवश्यक कपड़े तथा स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मांदर में गत दिनों भीषण बाढ़ के प्रकोप का सामना करना पड़ा था। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई।