हेरहंज: बनियों गांव के पास बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल, एक को किया रेफर
हेरहंज बालूमाथ मार्ग पर बनियों गांव के पास बुधवार संध्या 5 बजे बाइक दुर्घटना में पिता पुत्र घायल हो गया । जिनकी पहचान मोहम्मद साजिद पिता अब्दुल हफीज एवं उसका पुत्र जीशान राजा 11 वर्ष दोनों ग्राम बिजरा थाना हेरहंज निवासी के रूप में हुई। जो घर से बालूमाथ आने के क्रम में बनियों ग्राम के पास बाइक से अनियंत्रित हो दुर्घटना ग्रस्त हो गंभीर रूप से घायल हो गए l