ब्यौहारी अस्पताल के पास एक युवती ने कार का पीछे का सीसा तोड़ दिया युवती का आरोप था कि इस वाहन ने उसे पीछे से ठोकर मारी है।जिसके बाद नाराज युवती ने कांच फोड़ दिया।घटना में युवती को मामूली चोट पहुंची है। कार चालक का कहना था कि मेरी कार से युवती को ठोकर नहीं लगी।घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की बताई गई है।