सोनो: गुंडा सूची में दर्ज लोगों को सोनो थाना में कराया गया परेड
Sono, Jamui | Apr 16, 2024 लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व हिंसा रहित सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था व शांति बनाए रखने को ले 375 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इनसे प्रशासन को शांति भंग होने की आशंका है।