बारां: मेलखेड़ी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान धाम में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा
Baran, Baran | Jul 9, 2025 बारां शहर के मेलखेड़ी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान धाम काठियाबाबा आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व कल, 10 जुलाई को प्रातः 8:15 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आचार्य परमानंद ने बताया कि यह आयोजन गुरु एवं ऋषि परम्परा युक्त धार्मिक रीति-रिवाजों और भक्ति वातावरण में संपन्न होगा