वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अदलहाट और जमालपुर पुलिस ने अभियान चलाकर आठ व्यक्तियों का शांति मांग में चालान कर दिया। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि गुरुवार की शाम 4:00 बजे कार्रवाई की गई। मारपीट और जमीन संबंधित मामले में सभी का चालान किया गया था। सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया जहां से जमानत मिल गई।