लांजी: लांजी नगरीय निकाय द्वारा वर्षा पूर्व तैयारियों के लिए युद्धस्तर पर नाली सफाई और तालाब गहरीकरण कार्य जारी
Lanji, Balaghat | May 29, 2025 नगर परिषद लांजी के द्वारा वर्षा पूर्ण तैयारियों और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गणेशी तालाब और बालाघाट रोड़ में सफाई कार्य कराया जा रहा है, जिससे भारी मात्रा में गाद निकालकर नगर और तालाब को स्वच्छ करने हेतु प्रयास किया जा रहा है, ताकि पानी निकासी के साथ ही बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं से नागरिकों को परेशानी न हो।