धार के भक्तावर मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक एटीएम में कार्ड बदलकर ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित हीरालाल सोलंकी ने बुधवार शाम 7:00 कोतवाली थाना में आवेदन देकर बताया कि 19 नवंबर 2025 की दोपहर लगभग 2 बजे, वे एटीएम से पांच हजार रुपये निकाल रहे थे।इसी दौरान उनके पीछे खड़ा एक अज्ञात युवक उनका एटीएम पिन देख लेता है और मौका पाकर एटीएम कार्ड बदल देता है।