पवई: कलेक्टर कार्यालय पन्ना में ईवीएम का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन
Pawai, Panna | Sep 4, 2024 नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत आगामी 11 सितम्बर को पार्षद एवं जनपद पंचायत सदस्य के एक-एक पद तथा सरपंच के दो पद के लिए ईव्हीएम से मतदान होगा। इस क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार आज ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया।